SSP का बहादुरपुर थाना औचक निरीक्षण, कई पंजी अद्यतन नहीं

SSP का बहादुरपुर थाना औचक निरीक्षण, कई पंजी अद्यतन नहीं

दरभंगा SSP का बहादुरपुर थाना में औचक निरीक्षण

अद्यतन नहीं मिली कई पंजी, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

दरभंगा में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को बहादुरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजी और अभिलेखों की विस्तार से जांच की गई।

SSP का बहादुरपुर थाना औचक निरीक्षण, कई पंजी अद्यतन नहीं

निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल पंजी, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, गिरफ्तारी पंजी, हाजत पंजी, लोक शिकायत पंजी तथा समन-वारंट और कुर्की रजिस्टर सहित कई
महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

• विभिन्न पंजी और अभिलेखों की विस्तृत जांच
• समन-वारंट, हाजत और गिरफ्तारी पंजी अद्यतन नहीं पाए गए
• संबंधित प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया
• थानाध्यक्ष को पंजी अद्यतन रखने की चेतावनी

जांच के दौरान समन-वारंट कुर्की पंजी, हाजत पंजी और गिरफ्तारी पंजी अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर संबंधित प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश्वर पासवान से स्पष्टीकरण मांगा गया।
साथ ही इन पंजीयों की नियमित समीक्षा नहीं किए जाने के कारण थानाध्यक्ष बहादुरपुर को भविष्य में अभिलेख अद्यतन रखने के लिए चेतावनी दी गई।

SSP का बहादुरपुर थाना औचक निरीक्षण, कई पंजी अद्यतन नहीं

निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

• लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
• अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश
• विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष निर्देश
• समन, बीडब्ल्यू और एनबीडब्ल्यू का 15 दिनों के भीतर तामिला
• इश्तिहार और कुर्की आदेश का 3 दिनों में तामिला

इसके अलावा पुलिस पदाधिकारियों को आगामी ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही CCTNS से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!