दरभंगा डीलर बहाली में बड़ा विवाद
दरभंगा डीलर बहाली में बड़ा विवाद मेधा सूची पर उठे सवाल, DM ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा RxTv BHARAT | 16 फरवरी 2026 | दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत हरिपट्टी पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर बहाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चयन प्रक्रिया में अनियमितता और कंप्यूटर टेस्ट में कथित पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी ने जिलाधिकारी से सीधे शिकायत की, जिसके बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया गया है। फरियादी ने आरोप लगाया कि मेधा सूची तैयार करने में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कंप्यूटर ज्ञान के मूल्यांकन में गलत तरीके से अधिक अंक देकर एक अभ्यर्थी को शीर्ष पर रखा…

