रोज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन STEM एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस में छात्रों ने दिखाया कमाल
वैज्ञानिक सोच व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा विशेषज्ञ निर्णायकों ने मॉडलों का किया मूल्यांकन रसल व शैली हाउस संयुक्त रूप से प्रथम RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — रोज पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय के प्रांगण में विद्यालय द्वारा वार्षिक STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स) एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस का सफल, उपयोगी और भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता तथा सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्येन्द्र प्रसाद, उपनिदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दरभंगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नाजिया हसन, उप महापौर, दरभंगा नगर निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल…

