संवाददाता, देवघर : जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को जिला पशुपालन एवं सहकारिता विभाग परिसर में किया गया. इसकी अध्यक्षता डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने की व पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की सलाह दी. डीसी ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन को जोड़कर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं. उन्होंने पशु-पक्षियों के नियमित टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए एफएमडी, पीपीआर, ब्रूसेलोसिस, एलएसडी और सीएसएफ जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताये. साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अलावा एनएलएम, एलएचडीसीपी, एनएआइपी व अन्य योजनाओं की जानकारी दी . कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच बकरी,…