स्टेडियम को तीरंदाजी स्टेडियम बनाने पर खेल संघ ने जताई आपत्ति
जिला के 15 खेल संघों ने साथ मिलकर जिला पदाधिकारी को दिया आवेदन खिलाड़ियों के हित, खेल के हित के लिए स्टेडियम को एथलेटिक्स व फुटबॉल के मैदान में करें विकसित सहरसा . पिछले वर्ष प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सहरसा में बेहतर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने की दिशा में पहल की गयी थी. जिसके तहत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की बात की गयी थी. स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जगह नहीं मिलने पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा स्टेडियम को खेल के लिए बेहतर एवं आकर्षक बनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल का मैदान, मल्टीपरपज हॉल, प्रशासनिक भवन, एवं बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं लॉन्ग टेनिस…

