ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस ने किया चार ई-रिक्शा, 11 बैट्री व 5 चार्जर पुलिस ने किया बरामद मुंगेर. कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में लगातार हो रही ई-रिक्शा की चोरी के गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक चोर व दूसरा चोरी का सामान खरीदने वाले शामिल हैं. इसके पास से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 11 बैट्री व चार्जर पुलिस ने बरामद किया गया. हालांकि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अब भी छापेमारी जारी है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि आठ मार्च को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी अजय राम के ई-रिक्शा की चोरों ने…

