मंदिर में चोरी करने वाले गिरफ्तार! दरभंगा पुलिस का बड़ा खुलासा | Biraul News

मंदिर में चोरी करने वाले गिरफ्तार! दरभंगा पुलिस का बड़ा खुलासा | Biraul News

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 22 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚔 अपराध

RxTv BHARAT

बिरौल शिव मंदिर चोरीकांड का खुलासा, चोरी का सामान बरामद कर दो गिरफ्तार

दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र के मजरगाही शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का दरभंगा पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी का सामान बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को मजरगाही शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा पूजा में उपयोग होने वाले कई सामान चोरी कर लिए गए थे। मामले में बिरौल थाना कांड संख्या-367/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मंदिर में चोरी करने वाले गिरफ्तार! दरभंगा पुलिस का बड़ा खुलासा | Biraul News

जांच के दौरान खानपुर थाना से सूचना मिली कि मंदिर चोरी के मामले में छोटू एवं गुड्डू कुमार को चोरी की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बिरौल के मजरगाही शिव मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए बाल्टी, गमला, टोपिया का ढक्कन, घंटी, लोटकी, छिपली सहित अन्य सामान लगभग 19 हजार रुपये में विभूतिपुर निवासी राजा साह को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।

पूछताछ में मंदिर के घड़ीघंट, घंटी, लोटा एवं विजयघंट रोसड़ा निवासी अनिल कुमार साह को बेचने की बात भी सामने आई। पुलिस ने वहां छापेमारी कर उक्त सामान भी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।

बरामद सामान

  • एल्यूमिनियम की 6 बाल्टियां
  • एल्यूमिनियम के 8 गमले
  • फुलहा थाला
  • मंदिर की घंटियां एवं घड़ीघंट
  • कांसा एवं पीतल के लोटे
  • पंचदीप एवं विजयघंट सहित अन्य पूजा सामग्री

गिरफ्तार अभियुक्त

  • राजा साह, पिता- विनोद साह, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर।
  • अनिल कुमार साह, पिता- जुगेश्वर महतो, थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर।

पुलिस ने बताया कि अप्राथमिकी अभियुक्त छोटू एवं गुड्डू कुमार को खानपुर थाना से रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल

  • पु.नि. सह थानाध्यक्ष चन्द्रमणि
  • पु.अ.नि. मुकेश कुमार
  • स.अ.नि. अनिल तिवारी
  • बिरौल थाना के सशस्त्र बल
मुख्य बातें

  • मजरगाही शिव मंदिर चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा।
  • चोरी का पूजा सामग्री बरामद।
  • दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • दो अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेने की कार्रवाई जारी।
  • समस्तीपुर से बरामद हुआ चोरी का सामान।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!