80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज! नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज! नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 22 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🇮🇳 प्रशासन

RxTv BHARAT

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज! नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

दरभंगा, 22 जुलाई। जिले में आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में समारोह की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने और समारोह को पूरी गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज! नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। इसलिए प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करे। उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को समारोह का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी को चयनित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी कराने तथा इसके लिए विकास मित्र एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज! नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

कार्यपालक अभियंता (भवन) को नेहरू स्टेडियम का मैदान समतल कराने, जलजमाव एवं कीचड़ से पूरी तरह मुक्त रखने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर आयुक्त एवं कार्यपालक अभियंता (भवन) को पोलो मैदान की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रगान की प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रभात फेरी के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि चयनित स्थलों पर छात्राओं के माध्यम से निर्धारित समय पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कराया जाए।

समारोह स्थल पर पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नजारत शाखा के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं माल्यार्पण की व्यवस्था करने का निर्देश भी नगर आयुक्त को दिया गया।

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज! नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

जिलाधिकारी ने सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, वरीय अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को ई-आमंत्रण पत्र (ई-कार्ड) के माध्यम से आमंत्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूरी करें ताकि जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य बातें

  • 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा।
  • नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा मुख्य समारोह।
  • महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा।
  • राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष जोर।
  • सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने का निर्देश।

📰 सम्बन्धित खबर

  • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम-एसएसपी
  • दरभंगा डीएम ने म्यूटेशन, भूमि मापी और पर्चा वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!