RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
अहिल्या गौतम स्थान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को जिले के अहियारी गांव स्थित अहिल्या गौतम स्थान मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य, पोखर के सौंदर्यीकरण, चाहरदीवारी निर्माण तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अभियंताओं से कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं शेष कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने धर्मशाला के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला का विकास किया जाए। साथ ही सभी निर्माण एवं विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता पर्यटन विभाग सहित अन्य संबंधित अभियंता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
- डीएम कौशल कुमार ने अहिल्या गौतम स्थान मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
- पोखर सौंदर्यीकरण, चाहरदीवारी और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
- निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए।
- धर्मशाला का जीर्णोद्धार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर करने को कहा गया।
- सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
📰 संबंधित खबरें
- आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने निर्माण में तेजी के दिए निर्देश
- दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश
रिपोर्ट : जॉर्नलिस्ट रोहित, ब्यूरो दरभंगा
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





