दरभंगा में नशा मुक्ति का संकल्प मजबूत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ

दरभंगा में नशा मुक्ति का संकल्प मजबूत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ

  • उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम आयोजित
  • अधिकारियों, प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली
  • युवाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर—नशा उन्मूलन में समाजिक एकजुटता की अपील

RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा –– नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल ने की।

दरभंगा में नशा मुक्ति का संकल्प मजबूत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ

उप विकास आयुक्त ने युवाओं की शक्ति को समाज के परिवर्तन का आधार बताते हुए कहा कि “युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और नशा मुक्ति का संकल्प लें।”उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकारी प्रयास से संभव नहीं, बल्कि इसमें समाज की सामूहिक भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि समुदाय, परिवार और मित्रों को नशामुक्त बनाने में सभी लोग आगे आएँ—क्योंकि “परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है।”

दरभंगा में नशा मुक्ति का संकल्प मजबूत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन
कोषांग श्री आशीष अमन, वरीय उप समाहर्ता सुश्री अमृता कुमारी सहित कई अधिकारी व कर्मिगण उपस्थित थे।

नशा मुक्ति अभियान, दरभंगा प्रशासन, जागरूकता कार्यक्रम, बिहार न्यूज़

#DarbhangaNews #NashaMukti #BiharUpdates #DrugFreeIndia #Administration #AwarenessDrive

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!