दरभंगा परीक्षा अलर्ट: 30 केंद्र, नकल पर 5 साल बैन

दरभंगा परीक्षा अलर्ट: 30 केंद्र, नकल पर 5 साल बैन

दरभंगा में सहायक शिक्षा पदाधिकारी परीक्षा 14–21 अप्रैल तक

30 केंद्रों पर आयोजन, नकल पर 5 साल का बैन

 

दरभंगा परीक्षा अलर्ट: 30 केंद्र, नकल पर 5 साल बैनRxTv BHARAT | दरभंगा | 11 अप्रैल 2026

दरभंगा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा की पूरी व्यवस्था की समीक्षा की गई और अधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए गए।

👉 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
👉 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को आयोजन
👉 3 चरणों/शेड्यूल में परीक्षा आयोजित
👉 नकल करते पकड़े जाने पर 5 साल का बैन
👉 अफवाह फैलाने वालों पर 3 साल का प्रतिबंध

जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित 30 केंद्रों पर आयोजित होगी। 14, 17 और 20 अप्रैल को दो पालियों (सुबह 10 से 12 बजे एवं दोपहर 2:30 से 4:30 बजे) में तथा 15, 18 और 21 अप्रैल को एकल पाली (सुबह 10 से 12 बजे) में परीक्षा ली जाएगी।

दरभंगा परीक्षा अलर्ट: 30 केंद्र, नकल पर 5 साल बैन

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

नकल करते पकड़े जाने पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा सहित आगामी 5 वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा। वहीं अफवाह फैलाने वालों पर 3 वर्षों का प्रतिबंध लगाया जाएगा।

दरभंगा परीक्षा अलर्ट: 30 केंद्र, नकल पर 5 साल बैन

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड एवं फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। सभी वीक्षक, कर्मी एवं पदाधिकारी को परीक्षा दिवस पर सुबह 7 बजे तक केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

बैठक के दौरान सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरिटेंडेंट एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का निर्देश दिया गया।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें

Join Now

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!