दरभंगा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में सख्त निर्देश, कई थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

दरभंगा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में सख्त निर्देश, कई थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

दरभंगा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में कड़े निर्देश, कई थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा | 11 अप्रैल 2026

👉 मार्च माह 2026 की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित
👉 लंबित व निष्पादित कांडों की हुई विस्तृत समीक्षा
👉 लापरवाही पर थानाध्यक्षों को सख्त चेतावनी
👉 बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान

अपराध नियंत्रण को लेकर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मार्च माह 2026 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

दरभंगा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में सख्त निर्देश, कई थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

बैठक में थानावार लंबित कांडों, मार्च माह में दर्ज कांडों तथा निष्पादित मामलों की समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट एवं दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

समीक्षा के दौरान बहेड़ा, बहेड़ी, कमतौल और केवटी थानाध्यक्षों को लापरवाही, कम गिरफ्तारी एवं कांड निष्पादन में कमी को लेकर सख्त हिदायत दी गई। वहीं वाजितपुर और तिलकेश्वर थानाध्यक्ष को बेहतर कार्य के लिए “सुसेवांक” दिया गया तथा सोनकी एवं लहेरियासराय थानाध्यक्ष का वेतन धारित किया गया।

दरभंगा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में सख्त निर्देश, कई थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। ई-सम्मन, वारंट निष्पादन, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई, शराबबंदी पालन, IRAD/EDAR एंट्री और ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही थाना स्तर पर नियमित समीक्षा, गश्ती अभियान, डायल 112 मामलों के त्वरित निपटारे और फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!