राजसात 57 वाहनों की हुई नीलामी, एक सप्ताह में राशि जमा नहीं करने पर दूसरे बोलीदाता को मिलेगा वाहन
दरभंगा में मध निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा 57 राजसात वाहनों की नीलामी संपन्न हुई। सफल बोलीदाताओं को एक सप्ताह के भीतर पूरी राशि जमा करनी होगी, अन्यथा वाहन दूसरे सर्वाधिक बोलीदाता को आवंटित कर दिया जाएगा। विभाग ने अगली नीलामी 30 जुलाई और 12 अगस्त को आयोजित करने की घोषणा की।

