पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा! MSU ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला | Darbhanga News
दरभंगा के जे.एन. कॉलेज नेहरा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने पेपर लीक, छात्र उत्पीड़न और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पेपर लीक मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, छात्रों को न्याय और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

