क्लेम केस निपटारे पर महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज

क्लेम केस निपटारे पर महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज

  • 27 नवंबर को बैठक
  • दावा वादों पर विस्तृत चर्चा
  • बीमा कंपनियों से सहयोग की अपील

RxTv भारत ,ब्यूरो दरभंगा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय श्री रविशंकर कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से क्लेम केस के निष्पादन से जुड़े अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में आगामी 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चयनित दावा वादों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष न्यायाधीश श्री कुमार ने कहा कि दावा वादों के समयबद्ध निपटारे के लिए बीमा कंपनियों एवं उनके अधिवक्ताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सकारात्मक प्रयास करने की अपील की।

सचिव आरती कुमारी ने अधिक से अधिक मुकदमों के समाधान हेतु पक्षकारों के साथ पूर्व-परामर्श (Pre-Counseling) करने पर जोर दिया, ताकि अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा हो सके।

बैठक में अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार ठाकुर, चंद्रधर मल्लिक, शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, मो. मकसूद सहित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि मुकुल रंजन उपस्थित थे।

Tags: दरभंगा, लोक अदालत, क्लेम केस, विधिक सेवा प्राधिकार

#Darbhanga #LokAdalat #LegalServices #ClaimCases #BreakingNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!