दरभंगा का 152वां स्थापना दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और प्रदर्शनी से सजेगा शहर
- 31 दिसंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
- खेलकूद, प्रदर्शनी और स्मारिका का होगा प्रकाशन
- 01 जनवरी को दीप प्रज्वलन के साथ समापन
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा
दरभंगा जिले का 152वां स्थापना दिवस इस वर्ष पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्थापना दिवस समारोह के तहत 31 दिसंबर 2025 और 01 जनवरी 2026 को शहर में विविध सांस्कृतिक, खेलकूद एवं प्रदर्शनी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
31 दिसंबर 2025 को ऑडिटोरियम लहेरियासराय में अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक स्थानीय कलाकारों और विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुगम संगीत, नृत्य, शास्त्रीय वादन सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ऑडिशन 24 दिसंबर 2025 को मध्यान 12 बजे ऑडिटोरियम लहेरियासराय में किया जाएगा। चयनित कलाकारों को ही मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।
इसी दिन प्रातः 9 बजे से नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 1600 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
स्थापना दिवस के अवसर पर 31 दिसंबर और 01 जनवरी को समाहरणालय परिसर के सभी भवनों को आकर्षक डेकोरेशन और ब्लू लाइट से सजाया जाएगा। ऑडिटोरियम को विशेष रूप से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
01 जनवरी 2026 को संध्या 5 बजे समाहरणालय परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जीविका, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रेक्षागृह परिसर में स्टॉल लगाकर योजनाओं की प्रदर्शनी की जाएगी।
स्थापना दिवस समारोह के तहत जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मी श्रमदान करेंगे। साथ ही कार्यालय परिसरों में डेकोरेशन लाइट भी लगाई जाएगी।
दरभंगा जिले के 152वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।
9472867520
दरभंगा स्थापना दिवस, 152वां स्थापना दिवस, दरभंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, दरभंगा खेलकूद प्रतियोगिता, लहेरियासराय ऑडिटोरियम, जिला प्रशासन दरभंगा
#Darbhanga #DistrictFoundationDay #DarbhangaNews #MithilaNews #CulturalProgram #BiharNews


