बाल विवाह मुक्त भारत अभियान दरभंगा में 25 बच्चियों को साइकिल वितरण

- कवच परियोजना के तहत चिन्हित 25 बच्चियों को साइकिल मिली
- मुख्य न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
- बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता पर जोर
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
दरभंगा लहेरियासराय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए कवच परियोजना सेंटर डायरेक्ट एवं मुकुल माधव फाउंडेशन की ओर से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 25 बच्चियों को साइकिल प्रदान की गई। यह अभियान समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मुख्य न्यायाधीश श्रीमान शिव गोपाल मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी कुमारी, श्रम अधीक्षक किशोर झा एवं महिला एवं बाल विकास निगम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी करना कानूनन अपराध है और इसमें सजा का भी प्रावधान है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के मुखिया भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम और जागरूकता को लेकर जोरदार संदेश दिया गया।
—
महिला बाल विकास निगम , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण
बच्चियों सशक्तिकरण , दरभंगा न्यूज़ , ताजा खबर
#Darbhanga #GirlsEmpowerment
#LegalAwareness #BiharNews
#SocialJustice #YouthRights


