शीतलहर का कहर: दरभंगा में 12 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

शीतलहर का कहर: दरभंगा में 12 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
बढ़ती ठंड और तापमान में गिरावट को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश
- कक्षा 1 से 8 तक सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद
- प्री-स्कूल और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा आदेश
- शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में रहेंगे उपस्थित
कर दी गई हैं।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर ठंड के प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और प्रशासनिक कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे।
यह आदेश दरभंगा जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदानित विद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
#Darbhanga #SchoolClosed #ColdWave #BiharWeather #EducationNews #BreakingNews #RxTvBharat


