सरना धर्म कोड पर आर-पार की जंग, 17 फरवरी को जंतर-मंतर पर हुंकार भरेंगे आदिवासी
Sarna Dharma Code, रांची : राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तत्वावधान में शनिवार को सरना संगठनों की बैठक हुई. बैठक में सरना धर्म कोड को लेकर 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता कर रहे शिवा कच्छप ने कहा कि 17-18 फरवरी को विभिन्न राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि जंतर-मंतर में सत्याग्रह और धरना में शामिल होंगे. सरना कोड की मांग को लेकर बनाया जाएगा दबाव शिवा कच्छप ने कहा कि इसके मध्यम से सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जायेगा. धरना के बाद भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को स्मार पत्र…

