मतगणना सहायक/पर्यवेक्षक तथा माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मतगणना कार्य को सफल, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन के लिए एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में मतगणना संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक एवं माइक्रो प्रेक्षक (मतगणना) को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। वरीय पदाधिकारी (जिला प्रशिक्षण कोषांग), दरभंगा श्री बालेश्वर प्रसाद ने प्रशिक्षण दिया और निर्देशित किया कि सभी प्रशिक्षण स्थलों पर कमरावार मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा अपने स्तर से प्रशिक्षण का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जाए।
मास्टर ट्रेनर एवं सभी प्रशिक्षुओं द्वारा EVM/बैलेट से किए गए मतदान की मतगणना प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि मतगणना कार्य में पूर्ण शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण सत्र का स्वरूप प्रायोगिक और अनुशासित रहा, जिसमें वास्तविक गिनती की नकल करके कर्मचारियों को अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बल दिया गया कि प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और अनुशासन से करे, जिससे मतगणना पर किसी भी तरह के प्रश्नचिह्न न उठे और परिणामों की विश्वसनीयता बनी रहे।




