समेकित बाल विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी ने ICDS प्रगति पर कड़े निर्देश दिए

समेकित बाल विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा  जिलाधिकारी ने ICDS प्रगति पर कड़े निर्देश दिए

  • एफआरएस व SAM पोर्टल अपडेट में तेजी लाने का निर्देश
  • सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण अनिवार्य
  • लापरवाही पर सेविका-सहायिका तक कार्रवाई तय

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास (ICDS) योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सभी प्रखंडों के सीडीपीओ तथा सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

समेकित बाल विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी ने ICDS प्रगति पर कड़े निर्देश दिए
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एफआरएस स्टेटस की धीमी प्रगति पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा कार्य में सुस्ती बरती जा रही है, उनकी पहचान कर सभी लंबित कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए। उन्होंने SAM पोर्टल पर अपडेट में तेजी लाने और बाल स्वास्थ्य परीक्षण को नियमित एवं सटीक रूप से संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि बच्चों का वजन और ऊंचाई का नियमित परीक्षण हर हाल में होना चाहिए और SAM पोर्टल पर मौजूद त्रुटियों का त्वरित निष्पादन अनिवार्य है। साथ ही, प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को प्रतिदिन परियोजना-वार समीक्षा करने को कहा गया।
समेकित बाल विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी ने ICDS प्रगति पर कड़े निर्देश दिए
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई महिला पर्यवेक्षिका अपने कार्य में लापरवाही करती पाई गई, तो सीडीपीओ इसकी लिखित सूचना डीपीओ आईसीडीएस को उपलब्ध कराएं। कार्य नहीं करने वाली सेविकाओं और सहायिकाओं पर टर्मिनेशन तक की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने और समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सेविका/सहायिका की मृत्यु की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर अनुग्रह अनुदान राशि हेतु प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया ताकि परिवार को शीघ्र सहायता मिल सके। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करने, जर्जर केंद्रों की रिपोर्ट शीघ्र भेजने तथा प्रत्येक पंचायत में नए केंद्र हेतु उपयुक्त पोषण क्षेत्र चिन्हित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

समेकित बाल विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी ने ICDS प्रगति पर कड़े निर्देश दिए

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने दोहराया कि आईसीडीएस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारियों से भी आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निरीक्षण बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को तेज रफ्तार में लागू करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती चांदनी सिंह, सभी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520


ICDS Review Darbhanga, SAM Portal Update, Anganwadi Inspection, DM Kaushal Kumar
#ICDS #DarbhangaNews #Anganwadi #ChildHealth #GovernmentReview #SAMPortal #ViralNews

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!