नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण मुक्त वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन

नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण मुक्त वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन
  • पूर्व पार्षद मो. जुबैर सहित तीन लोगों का अवैध कब्जा हटाया गया
  • भारी पुलिस बल व प्रशासनिक मौजूदगी में जेसीबी से कार्रवाई
  • नगर निगम की 5 कट्ठा 10 धुर ट्रस्ट भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – वर्षों से नगर निगम की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को बुलडोजर एक्शन किया। वार्ड संख्या-21 के अंबेडकर कॉलोनी (सेनापत) में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने पूर्व पार्षद मो. जुबैर सहित तीन लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण मुक्त वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन

यह कार्रवाई सदर एसडीओ विकास कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें सदर सीओ, सिटी मैनेजर, नगर निगम धाबा दल प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जेसीबी की मदद से पक्के निर्माण, सेट और अन्य अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलते देख स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी और कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने बिना रुके कार्रवाई पूरी की।

 

नगर निगम के अनुसार यह भूमि दरभंगा नगर निगम की 5 कट्ठा 10 धुर ट्रस्ट भूमि है। आजादी से पूर्व यहां सफाईकर्मियों के क्वार्टर थे, जहां सफाई व्यवस्था से जुड़े जानवर, ठेला और गाड़ियों की देखरेख की जाती थी। वर्तमान में भी इस परिसर में महादलित समुदाय के करीब तीन दर्जन परिवार रह रहे हैं। भूमि के पश्चिमी हिस्से में पहले से सामुदायिक भवन और शौचालय निर्मित है।

नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण मुक्त वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन

बताया गया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन पार्षद मधुबाला सिन्हा की अनुशंसा पर यहां आधुनिक शौचालय बनवाया गया और दो ओर से रास्ता निकाला गया। वर्ष 2015 में पार्षद श्रीमती सिन्हा की अनुशंसा से इसी भूमि पर सबमर्सिबल भी गड़वाया गया। इसके बाद शेष खाली जमीन पर पूर्व पार्षद मो. जुबैर के परिवार द्वारा धीरे-धीरे कब्जा किया जाने लगा। पास की रैयती भूमि में स्थित पुराने मकान को बढ़ाकर निगम की जमीन में शामिल कर उसकी रजिस्ट्री लाखों रुपये में एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई और बाकी हिस्से में बांस-बल्ला लगाकर कब्जा कर लिया गया।

इस अतिक्रमण को लेकर मार्च 2025 में वार्ड-21 की अंबेडकर कॉलोनी के करीब तीन दर्जन लोगों ने संयुक्त रूप से नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। नगर आयुक्त ने अप्रैल 2025 से अगस्त तक चार बार लिखित सूचना देकर जमीन के कागजात प्रस्तुत करने और कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसके जवाब में मो. जुबैर ने पूरी कॉलोनी की जमीन को ही अपनी बताते हुए नगर निगम को खाली कराने का पत्र सौंप दिया।

नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण मुक्त वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन

इसके बाद नगर आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी से दंडाधिकारी नियुक्त कर जमीन खाली कराने का अनुरोध किया। पहली बार 23 अक्टूबर 2025 को टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने हंगामा कर और कोर्ट से रोक का हवाला देते हुए एक सप्ताह में कागजात लाने की बात कह कार्रवाई रुकवा दी। इस दौरान महादलित परिवारों ने रास्ता, खिड़की और पानी निकासी बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाए। अंततः दूसरी कोशिश में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों ने मामले को न्यायालय में विचाराधीन बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया और वर्तमान पार्षद नवीन सिन्हा पर भी आरोप लगाए। इस पर पार्षद नवीन सिन्हा ने कहा कि कानून सर्वोपरि है और उन्हें इस विषय में आगे कुछ नहीं कहना

नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण मुक्त वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी में बुलडोजर एक्शन

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता में है। नगर निगम धाबा दल प्रभारी अनील झा ने कहा कि यह जमीन नगर निगम की है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे सदर सीओ और सिटी मैनेजर की मौजूदगी में खाली कराया गया है। दरभंगा पुलिस का पूरा सहयोग मिला है और जहां-जहां अतिक्रमण होगा, वहां कार्रवाई जारी रहेगी।

पिछले एक पखवाड़े से सड़क और नाला से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि वार्ड-21 अंबेडकर कॉलोनी से शुरू हुई यह कार्रवाई अब अन्य सरकारी जमीनों पर भी जारी रहेगी।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
📞 9472867520

darbhanga nagar nigam, encroachment removal, ward 21 ambedkar colony, bulldozer action darbhanga, municipal land encroachment, darbhanga administration

#Darbhanga #NagarNigam #Encroachment #BulldozerAction #Ward21

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!