दरभंगा: न्यू मदारपुर साहू भवन में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडोत्तोलन

दरभंगा: न्यू मदारपुर साहू भवन में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडोत्तोलन

🇮🇳 दरभंगा: न्यू मदारपुर साहू भवन में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडोत्तोलन, हजारों साहू समाज के लोग रहे मौजूद

दरभंगा | RxTv BHARAT

दरभंगा जिला के न्यू मदारपुर स्थित साहू भवन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश तेलिक साहू सभा के तत्वावधान में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दरभंगा: न्यू मदारपुर साहू भवन में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडोत्तोलन

झंडोत्तोलन समारोह के दौरान पूरा साहू भवन परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरि सहनी, पूर्व सुपरिटेंडेंट डीएमसीएच शीला साहू सहित दरभंगा जिला के सैंकड़ो साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

झंडोत्तोलन के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है।

दरभंगा: न्यू मदारपुर साहू भवन में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडोत्तोलन

सभा के दौरान साहू समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के युवाओं से शिक्षा, संगठन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने साहू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज और देश का सर्वांगीण विकास संभव है।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।


✍️ रिपोर्ट: RxTv BHARAT, दरभंगा

Darbhanga News, Sahu Samaj Darbhanga, Republic Day 2026,
Telik Sahu Sabha, RamBabu Sah, Bihar News

#DarbhangaNews #NewMadarapur #SahuSamaj #TelikSahuSabha #RepublicDayDarbhanga
#RamBabuSah #SahuBhawan #BiharNews #MithilaNews #Darbhanga
#GanatantraDiwas #Deshbhakti #SamajikEkta #SahuSamajZindabad

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!