Police Week 2026: छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सीख, OTP शेयर करने पर सख्त चेतावनी
बिहार पुलिस सप्ताह : स्कूल-कॉलेजों में साइबर सुरक्षा अभियान छात्रों को ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड और 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 फरवरी 2026 ● छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए ● OTP, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह ● Cyber Helpline 1930 और Dial 112 की उपयोगिता समझाई गई RxTv BHARAT : बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जमालपुर, मनिगाछी, बड़गांव, भालपट्टी और घनश्यामपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।…

