पूर्वी सिंहभूम: महिला को फेसबुक चलाना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये का लगाया चूना
Jharkhand Cyber Crime News, पूर्वी सिंहभूम (रंजन कुमार): पूर्वी सिंहभूम स्थित जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव की 65 वर्षीय कलावती बुधिया साइबर ठगी का शिकार हो गयी. ठगों ने उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर कुल 20 हजार रुपये ऐंठ लिए. पीड़िता के अनुसार 10 मार्च को वह फेसबुक चला रही थीं, तभी “गरीबों की मदद” से जुड़ा एक लिंक सामने आया. लिंक पर क्लिक करते ही उनके पास फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को किसी सहायता देने वाली संस्था से जुड़ा बताते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें आर्थिक मदद दी जायेगी. जब महिला ने चार लाख रुपये की जरूरत बतायी, तो ठगों ने विदेश…

