महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी बैठक, मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी बैठक, मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

📅 11 जून 2026 | 📍 दरभंगा |

 

BREAKING NEWS

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी बैठक, मिशन शक्ति योजनाओं की हुई समीक्षा

सखी निवास, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन और पालना घर के संचालन को लेकर दिए गए अहम निर्देश

Rxtv brand logo

📌 मुख्य बातें

  • जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।
  • मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की प्रगति की समीक्षा।
  • सखी निवास और अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की स्थापना पर चर्चा।
  • महिलाओं के पुनर्वास हेतु शक्ति सदन योजना की तैयारियों की समीक्षा।
  • पालना घर एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के अनुपालन पर जोर।

दरभंगा, 11 जून 2026। जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण को लेकर जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक पुनर्वास से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी बैठक, मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा

महिलाओं तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्वीकृत 07 पदों में से 06 पदों पर कर्मी कार्यरत हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में DHEW की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

सखी निवास की तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित सखी निवास योजना के माध्यम से कामकाजी एवं जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित और सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित समयसीमा में छात्रावास संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी बैठक, मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा

बेनीपुर में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की तैयारी

महिलाओं को त्वरित सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेनीपुर अनुमंडल परिसर में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। भवन परिसर में स्ट्रीट लाइट, विद्युत संयोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित एनओसी मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

शक्ति सदन योजना से मिलेगा संरक्षण और पुनर्वास

संकटग्रस्त एवं मानव तस्करी से प्रभावित महिलाओं के पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए शक्ति सदन योजना की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित आवास, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर डीएम की बड़ी बैठक, मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा

पालना घर संचालन और सुविधाओं की समीक्षा

समाहरणालय परिसर एवं पुलिस लाइन में स्वीकृत पालना घर इकाइयों के संचालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरा, आरओ और फ्रीज जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम की समीक्षा

बैठक में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति के गठन और पंजीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अधिनियम के प्रभावी अनुपालन के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

महत्वपूर्ण:
जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अग्रणी बैंक के शाखा प्रबंधक, ब्रजेश कुमार सिंह (डीपीएम), ऋषि कुमार (डीएमसी), अजमतुन निशा तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp पर जुड़ें RxTv BHARAT से

ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

👉 Join WhatsApp Channel

🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो दरभंगा

RxTv BHARAT

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!