RxTv BHARAT NEWS
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
गरीबों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी निभाएं: प्रधान जिला जज, दरभंगा में पारा विधिक स्वयंसेवकों को मिला विशेष प्रशिक्षण
🖋️ रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो दरभंगा | RxTv BHARAT

📌 मुख्य बातें
- जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
- पारा विधिक स्वयंसेवकों को गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश
- नालसा योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी गई जानकारी
- महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों पर विशेष चर्चा
- प्रधान जिला जज ने सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा पर दिया जोर

दरभंगा, 09 जून 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा एडीआर भवन में पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLV) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए और अधिक सक्षम बनाना था।
गरीबों तक न्याय पहुंचाने का दायित्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवकों की भूमिका समाज में बेहद महत्वपूर्ण है। उनका मुख्य कार्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को न्याय प्राप्त करने में सहयोग देना है।

उन्होंने कहा कि पीएलवी आम जनता और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करें तथा पूरी कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों की सहायता करें।
अधिकारों और योजनाओं की जानकारी देने पर जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि गरीब, लाचार, निःशक्त और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री जुनैद आलम भी उपस्थित रहे।
महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सचिव आरती कुमारी, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह तथा जिला प्रोग्राम मैनेजर विरेंद्र कुमार झा ने नालसा योजनाओं, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों को उपलब्ध विधिक सहायता तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरें, सरकारी योजनाएं, कोर्ट अपडेट और स्थानीय समाचार सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें।
🔗 संबंधित खबरें
👉बेनीपुर उपकारा पहुंचे प्रधान जिला जज, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा
👉विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज का बड़ा संदेश




