दरभंगा प्रमंडल में पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा
आयुक्त ने समय-सीमा, गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
RxTv BHARAT | दरभंगा | 08 अप्रैल 2026
दरभंगा प्रमंडल में पथ निर्माण विभाग की योजनाओं को लेकर आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों जिलों के अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता शामिल हुए।
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 पुल-पुलियों में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था अनिवार्य
👉 सड़क सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने पर जोर
👉 हाई स्पीड मार्गों पर CCTV लगाने के निर्देश
👉 रात में सुरक्षा हेतु साइनेज और रेडियम पट्टी जरूरी
आयुक्त ने अभियंताओं को निर्देशित किया कि पुल एवं पुलियों का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि जल निकासी सुचारु रहे और जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा गया।
हाई स्पीड ट्रैक वाले मार्गों पर निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाने और रात्रि में सुरक्षित आवागमन के लिए साइनेज एवं रेडियम पट्टियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
👉 ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें



