दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, DM ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, DM ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज

DM की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, प्रशिक्षण और स्वगणना की तारीखें तय

RxTv BHARAT | दरभंगा | 08 अप्रैल 2026

भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना कार्यों की तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की गई।

दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, DM ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

बैठक में बताया गया कि जिले के सभी चार्ज क्षेत्रों में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) का कार्य किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक मोबाइल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

👉 13-24 अप्रैल: प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण
👉 17 अप्रैल – 01 मई: स्वगणना (Self Enumeration)
👉 02 मई – 31 मई: मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग)
👉 मोबाइल के माध्यम से नागरिक खुद भर सकेंगे जानकारी
दरभंगा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, DM ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अपर समाहर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर निर्भर करती है, इसलिए सभी अधिकारियों को गाइडलाइन का गहन अध्ययन कर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यों की निगरानी के लिए वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

👉 ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

Join RxTv BHARAT WhatsApp

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!