NH पर सख्ती बढ़ी! सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग को लेकर DM-SSP का बड़ा एक्शन

NH पर सख्ती बढ़ी! सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग को लेकर DM-SSP का बड़ा एक्शन

दरभंगा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने समीक्षा बैठक की। कई थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने और हाईवे को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।

आगे भी...
सिंहवाड़ा में जहरीली शराब से मौत की खबर निकली भ्रामक, प्रशासन ने बताई पूरी सच्चाई

सिंहवाड़ा में जहरीली शराब से मौत की खबर निकली भ्रामक, प्रशासन ने बताई पूरी सच्चाई

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरुल्ली गांव में युवक की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर जहरीली शराब से मौत की खबर वायरल हुई, लेकिन पुलिस, प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग की जांच में मामला भ्रामक पाया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शराब सेवन से मौत होने की बात से इनकार किया है।

आगे भी...
दरभंगा में बैंकों को बड़ा टारगेट, DDC ने कहा- किसानों और युवाओं तक जल्द पहुंचाएं ऋण

दरभंगा में बैंकों को बड़ा टारगेट, DDC ने कहा- किसानों और युवाओं तक जल्द पहुंचाएं ऋण

दरभंगा में आयोजित डीएलसीसी बैठक में बैंकिंग सेवाओं, कृषि ऋण और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने और लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर नई बैंक शाखाएं खोलने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा। किसानों, महिलाओं और युवाओं को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने पर जोर दिया गया।

आगे भी...
भेलुचौक जलजमाव पर भड़के ग्रामीण, MSU ने प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भेलुचौक जलजमाव पर भड़के ग्रामीण, MSU ने प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

दरभंगा के भेलुचौक और गांधीनगर में वर्षों से जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में हुए आंदोलन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रशासन ने तत्काल राहत और स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

आगे भी...
दरभंगा में नशीला कफ सिरप व ₹24.97 लाख नकद बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा में नशीला कफ सिरप व ₹24.97 लाख नकद बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीला कफ सिरप और भारी नकदी बरामद की है। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया, जबकि सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

आगे भी...
मधुबनी में बड़ी कार्रवाई! गंभीर आरोपों में लिपिक नौकरी से बर्खास्त

मधुबनी में बड़ी कार्रवाई! गंभीर आरोपों में लिपिक नौकरी से बर्खास्त

मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में पदस्थापित निलंबित लिपिक दिनेश कुमार झा को विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन पर अनधिकृत अनुपस्थिति, गोपनीय सूचनाएं साझा करने और कार्यालयीन अनुशासन तोड़ने जैसे गंभीर आरोप थे। डीएम आनंद शर्मा ने इसे प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई कार्रवाई बताया है।

आगे भी...
2 जून को दरभंगा के 36 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का समाधान

2 जून को दरभंगा के 36 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का समाधान

दरभंगा जिला प्रशासन 2 जून को जिले के 36 पंचायतों में “सहयोग शिविर” आयोजित करने जा रहा है। शिविर में आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिनके समाधान के लिए 30 दिनों की समय सीमा तय की गई है। विभिन्न विभागों के 16 काउंटर लगाए जाएंगे और आवेदन लिखने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आगे भी...
एक बारिश में ही डूब गया DMCH! सड़कें हुईं गायब, मरीज और राहगीर बेहाल

एक बारिश में ही डूब गया DMCH! सड़कें हुईं गायब, मरीज और राहगीर बेहाल

शुक्रवार को हुई बारिश ने दरभंगा की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। DMCH के कई हिस्सों समेत सुपर स्पेशियलिटी रोड और इमरजेंसी तीन मोड़ पर भारी जलजमाव देखने को मिला। मरीजों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पहली ही बारिश में बिगड़े हालात ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आगे भी...
हाईकोर्ट के आदेश के 16 सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, जविप्र विक्रेता ने डीएम दरभंगा से लगाई गुहार

हाईकोर्ट के आदेश के 16 सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, जविप्र विक्रेता ने डीएम दरभंगा से लगाई गुहार

दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड निवासी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता महेश राम ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पटना हाईकोर्ट द्वारा सीडब्ल्यूजेसी संख्या 16819/2025 में 8 सप्ताह के भीतर कार्रवाई का निर्देश दिए जाने के बावजूद 16 सप्ताह से अधिक समय बीत जाने पर भी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा द्वारा कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

आगे भी...
दरभंगा में लोक अदालत की तैयारी तेज, क्लेम केस निपटारे को लेकर अहम बैठक

दरभंगा में लोक अदालत की तैयारी तेज, क्लेम केस निपटारे को लेकर अहम बैठक

दरभंगा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज कर दी गई है। एडीआर भवन में क्लेम केस निपटारे को लेकर बैठक हुई, जिसमें बीमा कंपनियों और अधिवक्ताओं के बीच चर्चा की गई।

आगे भी...
error: Content is protected !!