दरभंगा में SSP की सख्त बैठक, 300 दिन पुराने केस जल्द निपटाने का आदेश

दरभंगा में SSP की सख्त बैठक, 300 दिन पुराने केस जल्द निपटाने का आदेश

दरभंगा में SSP की बड़ी बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

300 दिनों से अधिक पुराने कांडों की समीक्षा, अनुसंधान गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 मार्च 2026

दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। यह बैठक ADG (CID) द्वारा अनुसंधान गुणवत्ता वृद्धि के लिए निर्धारित प्रपत्र की अर्धवार्षिक समीक्षा के तहत SSP कार्यालय में आयोजित हुई।

दरभंगा में SSP की सख्त बैठक, 300 दिन पुराने केस जल्द निपटाने का आदेश

बैठक में 300 दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई। अधिकारियों को अनुसंधान प्रक्रिया में गुणवत्ता सुधार के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश भी दिए गए।

🔸 सभी कांड दैनिकी को टाइप कर नियमित रूप से अद्यतन करना अनिवार्य
🔸 7 साल से अधिक सजा वाले मामलों में FSL जांच अनिवार्य
🔸 जब्त प्रदर्श को 48 घंटे के अंदर जांच हेतु भेजना जरूरी
🔸 गंभीर मामलों की सूची बनाकर FSL जांच की समीक्षा करने के निर्देश
🔸 FSL भेजे गए प्रदर्श की साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट प्राप्त करना
🔸 CCTNS में सभी कांड दैनिकी की एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश

दरभंगा में SSP की सख्त बैठक, 300 दिन पुराने केस जल्द निपटाने का आदेश

इसके अतिरिक्त, आगामी रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु भी सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से

👉 Join RxTv BHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!