दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी

दरभंगा पुलिस की 24 घंटे की बड़ी कार्रवाई
गिरफ्तारी, शराब जब्ती और वारंट निष्पादन में सख्ती
- 24 घंटे में 20 गिरफ्तारी, सभी अभियुक्त जेल भेजे गए
- वांछित अभियुक्तों पर शिकंजा, शराब व नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
- वारंट निष्पादन, वाहन जांच और अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार
RxTv BHARAT – दरभंगा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 15 जनवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटों में दरभंगा जिला पुलिस ने कई अहम और प्रभावी उपलब्धियां दर्ज की हैं।
इस अवधि में कुल 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया। अभियान के दौरान 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा 20 लीटर देशी शराब की बरामदगी हुई, जबकि विदेशी शराब की कोई बरामदगी नहीं पाई गई।
दरभंगा पुलिस द्वारा 12 जमानतीय वारंट एवं 16 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही 03 कुर्की की कार्रवाई भी संपन्न की गई।
चरित्र सत्यापन के 70 तथा पासपोर्ट सत्यापन के 31 मामलों का भी निष्पादन किया गया।
वाहन जांच एवं समन की कार्रवाई के दौरान कुल ₹3,21,000/- रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवधि में किसी भी प्रकार के देशी आग्नेयास्त्र या कारतूस की बरामदगी नहीं हुई।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई। बहेड़ा थाना कांड संख्या 301/22 के अप्राथमिकी अभियुक्त राहुल पांडेय को गिरफ्तार किया गया।
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 341/25 के वांछित अभियुक्त अमित कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत रामप्रकाश सदा एवं बच्चन सदा को अलीनगर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया।
वहीं बिशनपुर थाना कांड संख्या 86/25, धारा 109 BNS के अभियुक्त जयकांत सहनी को भी गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में करीब 100 लीटर तथा वाजितपुर थाना क्षेत्र में करीब 610 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब को विनष्ट किया गया।
इसके अलावा लहेरियासराय थाना द्वारा इमामबाड़ी के पास वाहन जांच के दौरान धोनु कुमार के पास से प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं, जिसमें PYEEVON SPAS PLUS – 356 टैबलेट एवं PENTAZOCINE – 120 इंजेक्शन शामिल हैं।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध, अवैध शराब, नशीले पदार्थ, वारंट निष्पादन और यातायात उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों से डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
Darbhanga News, Darbhanga Police Action, Darbhanga Latest News, Darbhanga Crime News, Arrest News Darbhanga, NBW Arrest Darbhanga, Illegal Liquor Action, Liquor Destruction News, Drug Seizure Darbhanga, Vehicle Checking Darbhanga, Bihar Police News, Law and Order Darbhanga, Police Verification News
#DarbhangaNews #DarbhangaPolice #PoliceAction #CrimeControl #ArrestNews #NBW #IllegalLiquor #DrugSeizure #LawAndOrder #Dial112


