दरभंगा में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार
तीन चौकीदारों पर कार्रवाई की अनुशंसा
RxTv BHARAT | दरभंगा | 27 फरवरी 2026
■ ड्यूटी में लापरवाही पर तीन चौकीदारों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा
■ जिला प्रशासन को भेजी गई विस्तृत रिपोर्ट
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से एक व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, बिरौल द्वारा कार्यालय ज्ञापांक-691/26 के माध्यम से समर्पित प्रतिवेदन में बताया गया कि दिनांक 26 फरवरी की रात ग्राम डूमरी निवासी मणिकांत पासवान को सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई के लिए थाना लाया गया था। उसे थाना सिरिस्ता में चौकीदारों की निगरानी में रखा गया था।
रात्रि लगभग 02:45 बजे अस्वस्थता की शिकायत पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल, बिरौल इलाज हेतु भेजा गया। इलाज के दौरान सुबह करीब 04:45 बजे वह पुलिस निगरानी से फरार हो गया।
कर्तव्य के दौरान लापरवाही को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदार अरूण मंडल, राजाबाबू पासवान एवं रामनारायण पासवान के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📢 दरभंगा की ताज़ा पुलिस व प्रशासनिक खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
Darbhanga News, Bihar Police News, Police Negligence, Custody Escape, Police Action, Law And Order, District Administration, Crime Update, Local News Bihar




