वन-स्टॉप सेंटर, दरभंगा का संयुक्त निरीक्षण / मिशन-शक्ति मानकों का आकलन
जिला पदाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुविधाएँ, सुरक्षा व केस मैनेजमेंट का मुआयना किया मिशन शक्ति (वन-स्टॉप सेंटर) मानकों के अनुरूप केंद्र की कार्यप्रणाली व सेवाओं का मूल्यांकन। केस मैनेजमेंट, ऑनलाइन प्रविष्टि और रिक्त पदों पर अधिकारियों की बहाली पर जोर। भवन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कमी दूर करने के निर्देश, सभी पीड़िताओं को समेकित सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश। RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जग्गुनाथ रड्डी द्वारा वन-स्टॉप सेंटर, दरभंगा का संयुक्त निरीक्षण किए।निरीक्षण के दौरान केंद्र की समस्त सुविधाओं,सेवा प्रक्रियाओं,सुरक्षा व्यवस्था एवं केस मैनेजमेंट प्रणाली का गहन मूल्यांकन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा लागू मिशन…

