प्रजापति कुम्हार समाज के बने टेराकोटा भवन का सालों बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा

प्रजापति कुम्हार समाज के बने टेराकोटा भवन का सालों बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा
RxTv BHARAT
Bihar Trusted News Network

दरभंगा / सामाजिक मुद्दा / टेराकोटा भवन

प्रजापति कुम्हार समाज के बने टेराकोटा भवन का सालों बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा

कचरों और नशेड़ियों का अड्डा बना भवन, सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन

प्रजापति कुम्हार समाज के बने टेराकोटा भवन का सालों बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा

फ़ोटो: प्रजापति कुम्हार समाज के लोगों के साथ राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता

मुख्य बातें

  • सालों पहले बना टेराकोटा भवन अब जर्जर हालत में
  • भवन में गंदगी, कूड़े-कचरे और नशेड़ियों का जमावड़ा
  • प्रजापति समाज ने सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
  • सांसद ने संसद में मुद्दा उठाकर समाधान कराने का दिया भरोसा

दरभंगा में प्रजापति कुम्हार समाज के उपयोग के उद्देश्य से वर्षों पहले बनाए गए टेराकोटा भवन का आज तक उद्घाटन नहीं हो सका है। समय के साथ यह भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और स्थानीय लोगों के अनुसार अब यह जगह कूड़े-कचरे, गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा बन गई है।

इसी मुद्दे को लेकर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा दरभंगा नगर की ओर से राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता का मौलागंज दुर्गा मंदिर के निकट स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के लोगों ने मिथिला की परंपरा के अनुसार सांसद को पाग, चादर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

प्रजापति कुम्हार समाज के बने टेराकोटा भवन का सालों बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा
फ़ोटो : राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशीला गुप्ता को प्रजापति कुम्हार समाज के लोग ज्ञापन सौंपते हुए

इस दौरान समाज की ओर से सांसद को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें टेराकोटा भवन की जर्जर स्थिति, भवन के उद्घाटन, मरम्मत और समाज से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।

सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह टेराकोटा भवन सहित अन्य मांगों को संसद में उठाकर जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकल स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने और मिट्टी के बर्तनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात करते हैं।

प्रजापति समाज के जिला उपसचिव शंभू पंडित ने कहा कि समाज के उपयोग के उद्देश्य से बनाए गए टेराकोटा भवन का आज तक उद्घाटन नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां शीशे टूटे पड़े हैं, चारों ओर गंदगी फैली हुई है और लाखों रुपये की मशीनें जंग खा रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह भवन अब सूअर, गाय और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यदि जल्द इसकी मरम्मत और उद्घाटन नहीं कराया गया तो भवन पूरी तरह बेकार हो जाएगा।

प्रजापति कुम्हार समाज के बने टेराकोटा भवन का सालों बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन, जर्जर हालत पर फूटा गुस्सा
फ़ोटो : टेराकोटा भवन की जर्जर स्थिति व प्रजापति कुम्हार समाज के लोग

केवटी प्रखंड के सचिव रमेश पंडित ने कहा कि आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। वहीं नगर अध्यक्ष नरेंद्र नारायण पंडित ने समाज से एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक रहने की अपील की।

मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, नगर सचिव कुमार शंभू पंडित, नगर कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, सांसद प्रतिनिधि उदय शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं।

समाज की बड़ी मांग:

प्रजापति समाज ने सरकार से मांग की है कि टेराकोटा भवन की जल्द मरम्मत कर उसका उद्घाटन कराया जाए, ताकि भवन का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए हो सके जिसके लिए उसका निर्माण किया गया था।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp से जुड़ें
दरभंगा और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले

📌 संबंधित खबरें

© RxTv BHARAT | Bihar Trusted News Network
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!