Gurugram Accident News, जमशेदपुर, (संजीव भारद्वाज): गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गयी. हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर, ईचागढ़ और राजस्थान के श्रमिकों के आश्रितों को गुरुवार को मुआवजा और अन्य सहायता दी गयी. संजय सेठ ने खुद वहां पर मौजूद रहकर सभी प्रभावित परिवारों को 20-20 लाख रुपये का चेक और 20-20 हजार रुपये नकद सौंपा. इस दौरान गुरुग्राम के जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, एसडीओ दर्शन यादव और सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे….