मुहर्रम पर प्रशासन सख्त! डीएम-एसएसपी ने जारी किए बड़े आदेश
दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने समीक्षा बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी, शांति समिति बैठक और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
दरभंगा में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने समीक्षा बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी, शांति समिति बैठक और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बिहार के शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर। अब विश्वविद्यालयों में PhD प्रवेश के लिए PAT परीक्षा नहीं होगी। राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के बाद UGC-NET स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। सभी विश्वविद्यालयों को नई व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया गया है।
दरभंगा में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव राजेश कुमार ने राहत सामग्री, नाव, चिकित्सा व्यवस्था और चापाकलों की स्थिति की समीक्षा की। 10 जून तक सभी खराब चापाकलों की मरम्मत और आपदा तैयारियों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
दरभंगा के बेनीपुर और सिंहवाड़ा में आयोजित जन सहयोग शिविर में महिलाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 12 महिलाओं की काउंसलिंग और 45 जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग दरभंगा द्वारा शराब अधिनियम के तहत जब्त और राज्यसात वाहनों की नीलामी 10 जून से शुरू होगी। बाइक, कार, ट्रक, टेम्पो और ई-रिक्शा समेत कई वाहन नीलामी सूची में शामिल हैं।
वैशाली पुलिस ने जंदाहा थाना क्षेत्र में झूठी ट्रक लूट का बड़ा खुलासा किया है। बीमा राशि हड़पने के लिए रची गई साजिश में ट्रक मालिक, चालक और क्रेता सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।